दसवें अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मंगलवार को वीर विनय चौराहा हनुमानगढ़ी मंदिर के पास जांच सेवा का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेदिक यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों ने मरीज को उचित परामर्श देकर दवाई वितरित किया। दोपहर 12:00 तक शिविर में 150 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राम अभिलाष मौर्य कीर्ति श्रीवास्तव ने दीपक प्रज्ज्वलित करके किया।