बलरामपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में बलरामपुर बिग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच रजवी इलेवन पिपरा तहसील व ग्रीन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। शानदान प्रदर्शन करते हुए ग्रीन क्रिकेट क्लब की टीम ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समर जावेद व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रियंका ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 85 रन बनाए। 86 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजवी इलेवन की टीम लड़खड़ा गई। प्रत्येक ओवर में विकेट गिरने के कारण रजवी इलेवन दबाव में आ गई। इसके चलते आठ ओवर में नौ विकेट खोकर मात्र 62 रन ही बना सकी। इस प्रकार ग्रीन क्रिकेट क्लब ने 24 रनों से उद्घाटन मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवा को दिया गया।