बलरामपुर में गोरखपुर में चल रहे सम्मेलन में बलरामपुर में बनने वाले उत्पादों की धूम है। दो दिवसीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में जिले के एक उद्यमी ने भी अपना स्टॉल लगाया है, जिसमें बेकरी के उत्पादों की खूब बिक्री हो रही है। जिले के औद्योगिक क्षेत्र उतरौला रोड धर्मपुर में दिल्ली बेकरी के उत्पादों का कारोबार करने वाले उद्यमी रजिऊद्दीन ने बताया कि शनिवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का शुभारंभ किया है, जिसमें देश-विदेश के उद्यमियों ने अपना स्टॉल लगाया है। दिल्ली बेकरी का सामान खरीदने में लोगों ने खूब रूचि दिखाई है। बलरामपुर में बना रस, फाइन व बिस्कुट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। भारी मात्रा में उनके उत्पादों को खरीदने का उद्यमियों ने ऑफर भी दिया है। दिल्ली बेकरी के कारोबार को देश-विदेश में बढ़ावा मिलने की उम्मीद भी जगी है।