बक्सर भरौली गंगा नदी पुल के रेलिंग तोड़ कर एक स्कार्पियो गाड़ी गंगा नदी में गिर गई जिसमें बिहार चार लोगों के डूबने की सूचना है। इसके बाद बक्सर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शुक्रवार की रात भरौली के तरफ से बक्सर के तरफ जा रहे थे कि वीर कुंवर सिंह सेतु के बीचो बीच स्कार्पियो बाएं तरफ गंगा नदी में रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में गिर गई। स्कार्पियो गाड़ी का एक चक्का पुल के ऊपर ही था। मौके पर पुलिस पहुंच कर गोताखोरों की मदद से निकालने का प्रयास किया। वीर कुंवर सिंह सेतु पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो बाहर निकल गई। बता दें कि एक शव को बाहर निकाला जा चुका है और अन्य की तलाश की जा रही है।