फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सासंद ने सदन में उठाया किसानों और मजूदरों की समस्या, बोले- आंदोलन को नहीं सुना जा रहा

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 10:22 PM IST

सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने बुधवार को लोकसभा में क्षेत्र के मजदूर, किसानों एवं चीनी मिल से जुड़े मजदूरों की समस्याओं को उठाया। सांसद ने कहा कि बलिया व देवरिया जिला के मजदूर किसान और चीनी मिल के मजदूर आंदोलन पर है। देवरिया से सिकंदरपुर एनएस 727 ए और 727 बी मार्ग बनना प्रस्तावित है। इसमें किसानों को यूनिट नहीं माना जा रहा है। इसके परिणाम में किसानों से 2/3 की कटौती की जा रही है। इसके एवज में किसान आंदोलन पर है। इसी तरह से टेक्सटाइल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कानपुर शुगर वर्क चीनी मिल गौरी बाजार लगाई गई। जबकि मिल बिक गई। मजदूरों का 14.73 लाख रुपए से अधिक बकाया है। इससे मजदूर आंदोलन पर है। इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। चीनी का कटेरा कहे जाने वाले जनपद देवरिया में लाल कर्म चंद थापर ने सीता राम शुगर मिल्स बैतालपुर में लगाई, जो बंद पड़ी है। इसे लेकर भी किसान आंदोलन पर है। नई तकनीकी से मिल चलाने की सहमति हुई। जबकि सरकार की ओर से बार बार कहा जाता है कि यह मिल चल जाएगी, लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ। जब संसदीय क्षेत्र के किसान, मजदूर आंदोलन पर होंगे तो फिर राजनीति करना बड़ा ही कठीन है। सड़क मार्ग में घर एवं पेड़ गिर रहे है उसका भी मुआवजा नहीं लगाया गया और जो मुआवजा लगाया भी तो गया है तो 101 एयर से अधिक प्लाट बांट कर बना दिया इसमें 2/3 किसानों की कटौती कर दी गई। इसलिए सरकार से मांग करता हूं कि इसे तत्काल संज्ञान में ले और इसपर तुरंत प्रभावी कारवाई करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें