बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के शिवरहिया निवासिनी पार्वती देवी ने अपने एकलौते बेटे 25 वर्षीय पिंटू वर्मा पुत्र उड़न वर्मा के गायब होने पर एक सप्ताह से अन्न का त्याग कर दिया है। पार्वती देवी रेवती थाना में बेटे को अचानक गायब होने पर गुमशुदगी भी लिखवाई है। इसके बाद भी कही पता नहीं लगने पर पूरी तरह से अन्न का त्याग कर दिया है। भूख से बिलखती मां अपने बेटे को तलाश में भटक रही है। बता दें कि बीते एक दिसंबर पार्वती देवी का पुत्र लापता है। इस संबंध रेवती थानाध्यक्ष राकेश रोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के अधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।