फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के बाद अब तक नहीं हुए बिजली के दर्शन, ग्रामीणों ने लगाया आरोप, बोले- सड़क भी नहीं मिली, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 05:38 PM IST

बैरिया तहसील क्षेत्र के बिहार के सीमावर्ती गांव मुरलीछपरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चांददियर के फिरंगी टोला में आज भी बिजली सेवा उपलब्ध नहीं है। यहां के 50 घरों के 300 मतदाता ढिबरी युग में जीने को विवश हैं। शुक्रवार को फिरंगी टोला के ग्रामीणों ने बैरिया तहसील पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को पत्रक साैंपा। चांददियर ग्राम पंचायत अंतर्गत फिरंगी टोला में आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची है। पिछले वर्ष आंदोलन हुआ। ग्रामीणों के मांग पर विद्युतीकरण करने का प्रस्ताव किया गया। उस समय गांव में करीब 14 से 18 विद्युत खम्भे लगा दिए गए, लेकिन खम्भों पर तार नहीं लगाया गया। आठ वर्ष बीत गया खम्भा लगा हुआ है, लेकिन उस पर तार नहीं दौड़ रहा है। ऐसे में फिरंगी टोला के ग्रामीण गर्मियों में पंखे का सपना क्या देखें? आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील बैरिया पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है की आजादी के बाद से अब तक ना तो गांव में विद्युतीकरण हुआ और न सड़क बनी। हम लोग बिजली व सड़क से दूर हैं। पत्रक देने वालों में संतोष शाह, छोटू लाल गोड़, रामाश्रय गोड़, रामबाबू गोड़, सुभाष गोड़, विकेश शाह, चंदन गोड़, संतोष कुमार शाह रहे। इस बाबत उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि मामले को दिखा रहा हूं। जल्द से जल्द विद्युतीकरण की व्यवस्था की जाएगी। सहायक अभियंता अंबुज तिवारी ने बताया कि फिरंगी टोला के अलावा बिन्द के टोला में भी 30-35 घर बिजली सेवा से वंचित है। दोनों जगहों के विद्युतीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अभी विद्युतीकरण की कोई योजना नहीं है। कोशिश की जा रही है, इसमें पांच से छह माह का वक्त लग सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें