फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पूजा के परिजनों से मुलाकात की, घटना की न्यायिक जांच की मांग की

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 29 Mar 2025 01:09 PM IST

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सरयांगुलाबराय पहुंच कर मृतका पूजा चौहान के परिजनों से मिला। उन्होंने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष के सामने पूजा के पिता चौकीदार धर्मराज चौहान ने पुलिस की कहानी को झूठा व मनगढंत बताया। आरोप लगाया कि पुलिस चौकीदार होने के नाते धमकी भी दे रही है। पूजा की छोटी बहन नेहा ने घटना की सीबीआई से जांच की मांग करते हुए बताया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना की उच्च न्यायालय के किसी पदासीन न्याधीश से जांच कराई जाय। यह आत्महत्या नहीं हत्या है। कहा कि पुलिस अधीक्षक स्वंय एक बार सीन क्रियेट कर दिखा दें। सवाल किया कि कोई कैसे अपना दोनो हाथ पीछे बांध सकता है। प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि इस समय प्रदेश में जंगलराज कायम है। बहू बेंटियां सुरक्षित नही हैं। सीतापुर में पत्रकार की हत्या कर दी गई। अयोध्या की घटना को लोग आज भी भूले नहीं हैं। बस्ती मे पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत हो गई। कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी पीडित परिवार के साथ खडी है। इस परिवार को न्याय दिलाने के लिये कांग्रेस पार्टी सडक से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों पर कडी कार्यवाही की भी मांग की। प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह मनजीत सिंह मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें