बलिया के सोनबरसा स्थित निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा करने में 18 माह के सापेक्ष सात वर्ष लग गया। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को कुल लागत 29.27 करोड़ 27 के सापेक्ष सिर्फ पांच प्रतिशत धनराशि यानी करीब डेढ़ करोड़ रुपये छोड़कर समूची धनराशि शासन से भुगतान हो चुकी थी। अब पांच प्रतिशत धनराशि भी जारी कर दी गई है। विभाग के अनुसार शेष पांच प्रतिशत भुगतान अस्पताल हैंडओवर होने के बाद ही किया जाता है। अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किये जाने से दो वर्ष पूर्व आईं 11 करोड़ से अधिक के जांच मशीनों को गोदामों में रखा गया है।