प्राथमिक विद्यालय रुपईडीहा प्रथम में छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक महत्वपूर्ण बिंदुओं को विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया। इस दौरान छात्रों को अखबार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया और उन्हें नियमित रूप से समाचार पत्र अमर उजाला पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि अखबार ज्ञान का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जिससे देश-विदेश की जानकारी प्राप्त होती है और विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ता है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य आलिया खातून, शिक्षक नीरज गुप्ता, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राहुल सोनी, श्वेता, शिक्षामित्र शशि द्विवेदी, दीपा तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।