फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुबह 9 बजे छाया अंधेरा, गरज चमक के साथ हुई झमाझम बारिश

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 04 May 2026 11:11 AM IST

सोमवार की सुबह जिले में अचानक मौसम ने करवट ली और महज कुछ ही मिनटों में दिन का उजाला अंधेरे में बदल गया। सुबह करीब 9 बजे आसमान पर काले घने बादल छा गए। हवाओं के साथ गरज चमक के बीच बारिश शुरू हो गई, जिसने जनजीवन प्रभावित हुआ। अचानक बदले मौसम से लोग अचंभित रह गए। जो लोग रोजमर्रा के कामों के लिए घरों से निकले थे, उन्हें बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेनी पड़ी। तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन में दिक्कतें आईं। बाजारों में भीड़-भाड़ कम हो गई और दुकानदारों को सामान समेटने में मशक्कत करनी पड़ी। बारिश के साथ आई ठंडी हवाओं ने भीषण गर्मी से राहत जरूर दिलाई, लेकिन अचानक हुए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है और आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें