बहराइच जिले में रविवार को नीट परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान जनपद के 8 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3216 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई परीक्षार्थी समय से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे, जिससे भीड़ बढ़ गई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर कड़ी जांच की गई। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई और नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य स्तर का था, हालांकि कुछ सवालों में थोड़ी कठिनाई महसूस हुई। परीक्षा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था सामने नहीं आई।