फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : UP: बागपत के होटलों में क्यों थूककर बनाई जा रही रोटियां, फिर सामने आया मामला

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 20 Jan 2025 08:05 PM IST

शहर के पांडव मार्ग पर एक होटल पर थूककर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। थूककर रोटी बनाते हुए कारीगर का वीडियो बनाकर लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जिले में थूककर रोटी बनाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें पुलिस ने कार्रवाई भी की, लेकिन कारीगरों की हरकतें नहीं थमीं। बताया गया कि पांडव मार्ग पर स्थित एक मुस्लिम होटल का कारीगर पिछले कई दिन से थूककर रोटी बना रहा था। होटल पर आने वाले ग्राहकों ने उसे थूककर रोटी बनाते हुए देखा तो उन्होंने उसका वीडियो बनाकर पुलिस को भेजकर कार्रवाई की मांग की। वीडियो मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें