बागपत के बालैनी स्थित पुरा महादेव मंदिर पर चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू हो गया।सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।डीएम ने मंदिर पहुँचकर मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।दोपहर तक हजारों कावंड़िये और श्रद्धालु भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर चुके है। ऐतिहासिक परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर सोमवार से चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू हो गया।सावन का दूसरा सोमवार होने के चलते सुबह तीन बजे से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की लाइन मंदिर में जलाभिषेक करने के लिये लगनी शुरू हो गई।लाइन में लगे शिवभक्त भोले के जयकारों के साथ भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर रहे है।सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात है।सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों से मेले की निगरानी की जा रही है।डीएम अस्मिता लाल ने मंदिर पहुँचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।डीएम ने भंडारे, कावंड़ियों के ठहरने के स्थान,स्वास्थ्य शिविर,पीएचसी का निरीक्षण किया और कहा कि मेले के दौरान किसी भी कावंड़िये को कोई परेशानी ना हो सभी लोग कावंड़ियों को जलाभिषेक कराने में उनकी मदद करे।मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक 10 हजार से अधिक शिवभक्त भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर चुके है