पहलगाम आतंकी हमले की घटना के विरोध में बुधवार को बागपत जनपद के बिनौली में व्यापारियों ने बाजार बंद कर नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से पी ओ के को भारत में मिलाकर पाकिस्तान का खात्मा करने की मांग की हैं।