खेकड़ा में अक्षय तृतीया पर्व धूमधाम से मनाया गयाl श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की पूजा कीl इसके बाद जैन ज्योति मिलन की महिला शाखा ने जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर के बाहर गन्ने के रस की स्टाल लगाकर लोगों को गन्ने के रस का वितरण कर धर्म लाभ उठायाl