श्रवण कुमार की कहानी तो सभी ने सुनी होगी लेकिन आज के युग में भी अपने दादी मां में गंगा दर्शन करने वाले बागपत जनपद के दाहा क्षेत्र में धनौरा टीकरी गांव के युवा दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। दादी की लंबी उम्र की कामना को लेकर दादी मां को कावड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगा स्नान कराकर वापस अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे है। कावड़िया पोते सुमित कुमार,अमित कुमार, रोहित,धेवता हिमांशु, राजा,दामाद अरविंद कुमार धनौरा-टीकरी गांव ने रहने वाले है बताया कि घर परिवार में सुख शांति के लिए भोले बाबा से दादी मां की लंबी उम्र की मन्नत मांगी है। जिस पर हरिद्वार में दादी मां ओमबती को गंगा स्नान कराया।