फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में किसान दिवस में घमासान: कुर्सी पर बैठने को लेकर भिड़े किसान नेता, मुंह पर घूंसा मारा, घायल

डिंपल सिरोही Updated Wed, 18 Jun 2025 05:20 PM IST

बागपत में किसान दिवस जैसे संवेदनशील और किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए समर्पित दिन पर बागपत के विकास भवन में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब कुर्सी पर आगे बैठने को लेकर दो किसान संगठनों के नेता आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार, भाकियू (टिकैत) और भाकियू (अराजनैतिक) के पदाधिकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मंच के पास बैठने की जगह को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की और मारपीट में तब्दील हो गया। भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह ने आरोप लगाया कि भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें आगे बैठने से रोका और विरोध करने पर उनके मुंह पर घूंसा मार दिया जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टिकैत गुट के लोग किसानों की समस्या की जगह अधिकारियों की दलाली करते हैं। वहीं भाकियू (टिकैत) के बिजेंद्र प्रधान ने पलटवार करते हुए कहा कि अराजनैतिक गुट के नेता पुलिस से साठगांठ करके संगठन की छवि खराब कर रहे हैं। विवाद की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। घायल नरेशपाल सिंह का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और कुछ किसानों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसे दिन पर जब किसानों की एकजुटता दिखनी चाहिए थी, वहां उनके नेता आपस में ही उलझ गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें