फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: खेकड़ा में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मिनी स्टेडियम का किया उद्घाटन

डिंपल सिरोही Updated Wed, 18 Jun 2025 12:05 PM IST

बागपत जनपद के खेकड़ा में गांधी इंटर कॉलेज में मिनी स्टेडियम के उद्घाटन करने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया। चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और उनकी आशाओं के अनुसार विकास कार्य करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल की प्रतिभाओं को बढ़ाने के लिए अपनी निधि का सौ प्रतिशत खेल पर लगाएंगे। चौधरी जयंत सिंह ने बताया कि मवी कलां में हाई स्कूल को इंटर कॉलेज में तब्दील करवाया गया है और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा, नौजवानों को प्रशिक्षण दिलवाकर रोजगार दिलवाने के लिए भी काम किया जा रहा है। चौधरी जयंत सिंह ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें