फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमन कुमार को स्वामी विवेकानन्द यूथ अवार्ड से किया सम्मानित

डिंपल सिरोही Updated Sun, 12 Jan 2025 06:29 PM IST

बागपत के ट्योढी गांव के युवा अमन कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार, स्वामी विवेकानन्द यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। अमन कुमार के कार्यों व उपलब्धियों के दम पर पहली बार बागपत जिले ने अंतिम सूची में स्थान बनाया और यह जिले के इतिहास में प्रथम राज्य युवा पुरस्कार के रूप में दर्ज हुआ। राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में यह पुरस्कार जीवनकाल में एक बार प्रदान किया जाता है। उनको स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा, प्रमाण पत्र, शॉल और 50 हजार राशि का चेक प्रदान किया गया। पुरस्कार राशि से अमन, स्वामी विवेकानंद के विचारों को साहित्य के माध्यम से युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित हुए युवाओं के कार्यों की प्रशंसा की और विकसित भारत राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान युवा कल्याण एवं खेल मंत्री गिरीश यादव, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के महानिदेशक सुहास एल वाई एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें