हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग क़ो लेकर बागपत कलेक्ट्रेट के बाहर हाईवे पर घायल पति क़ो लेकर धरने पर महिला बैठ गई। आत्मदाह के लिए पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंची थी। पुलिस ने बोतल छीनकर अपने कब्जे में ली। हंगामा होता देख डीएम ने कोतवाली पुलिस क़ो जांच के आदेश दिए।