बरनावा श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में बृहस्पतिवार को आर्यिका सुज्ञानमति माता, दयामति माता, अक्षतमति माता के पावन सानिध्य में भगवान चंद्र प्रभु का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने सामूहिक निर्वाण लड्डू चढ़ाया।