बागपत के अमीनगर के वार्ड नंबर दो निवासी नासिर ने बताया पत्नी के पिछले पांच दिन से तीन महीने बालक की धड़कन रुकने के कारण मृत्यु हो गई थी जिसे पहले डोला सीएचसी दिखाया गया जहां से बागपत सीएचसी के लिए रेफर किया गयाl बागपत सीएचसी मे भी बिना इलाज करें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया l जिला अस्पताल मे महिला चिकित्सक के छुट्टी होने के कारण इलाज नहीं किया गया l जिसके बाद परिजनों ने फोन पर डीएम क़ो फोन पर शिकायत की जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने दवाई देकर घर के लिए भेज दिया l महिला की हालत खराब होने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए l