फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

डिंपल सिरोही Updated Thu, 12 Jun 2025 02:40 PM IST

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण कियाl केंद्र में कृषि यंत्र देखेंl पौधारोपण कियाl किसानों से संवाद भी कियाl किसानों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखीl उन्होंने किसानों को समस्याओं का निधन करने का आश्वासन दियाl इसके बाद वे मवीकला गांव के हरि कैसल में पहुंचेl वह उन्होंने पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, गन्ना विभाग, खादी ग्रामोद्योग कृषि विभाग आदि स्टालो का निरीक्षण कियाl इसके बाद किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पारंपरिक मोटा अनाज अपने भोजन में शामिल करेंl मोटे अनाज को भोजन में शामिल करने से बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता हैl उन्होंने किसानों को अनुदान पर दिए गए ट्रैक्टरों की चाबी भी सोपीl किसानों के आग्रह पर वे कुछ देर ट्रैक्टर पर भी बैठेl उन्होंने किसानों से गन्ने की खेती से हटकर चंदन के पेड़ लगाने, बांस की खेती करने, गन्ने के साथ आलू की खेती कर अधिक उपज लेने, मुरंगा के पेड़ लगाने का आह्वान कियाl कहां की चंदन का पेड़ 10 से 15 साल के अंदर तैयार हो जाता हैl सभी अपने घरों और खेतों में दो पेड़ अवश्य लगाएl चंदन के एक पेड़ की कीमत करीब 15 लाख रुपये होती हैl चंदन के पेड़ को बेचकर प्राप्त धनराशि से किसान अपने बच्चों की पढ़ाई और शादिया आसानी से कर सकते हैंl उन्होंने किसानों से ऑर्गेनिक खेती करने पर भी जोर दियाl बागपत और बुंदेलखंड में जलस्तर बहुत ही नीचे जा चुका है l सभी को मिलकर जल्द दोहन होने से बचाना हैl नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगाl किसान ऐसी फैसले उगाई झील में पानी की कम आवश्यकता पड़ेl कहा कि सरकार कुम्हारो के लिए भी लाभकारी योजना ला रही हैl इससे कुम्हारो की आए भी बढ़ी हैl कहां की विदेशी लोग भारत के कलर को अपना रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि भारत के लोग विदेशी कल्चरों की ओर दौड़ रहे हैं जो बहुत ही घातक हैl सभी को स्वदेशी सामान इस्तेमाल कर भारत को आगे बढ़ाना हैl कहा कि कुल्हड़ में चाय पीने से कई बार अपने देश कि मिट्टी को चूमने का मौका मिलता हैl सभी को कुल्हड़ में चाय पीनी चाहिएl उन्होंने आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया l

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें