बागपत में ईदगाह कालोनी के रहने वाले ताहिर, निशा, वसीम, इंतज़ार, जावेद ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए कहा साहब, पुलिस तो हमारी सुनती नहीं है ओर जुआ खेलने वालों पर भी पुलिस का कोई भय नहीं है l कॉलोनी के बाहर, युवक सुबह से शाम तक जुआ खेलते रहते हैं। उधर से फेंटम पुलिस वाले भी आते जाते है लेकिन युवकों क़ो पुलिस वाले कुछ नहीं कहते है शाम होते ही शराब पीना शुरू कर देते हैं, जिस वजह से महिलाओं का घर से बाहर जाना मुश्किल हो रहा है l