बागपत में भाजपा कार्यलय से बागपत के राष्ट्र वंदना चौक तक पूर्व मंत्री सुरेश राणा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोन जुलूस निकाला, शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कियाl पूर्व गन्ना मंत्री ने कहा 14 अगस्त 1947 की विभाजन विभीषिका को याद करते हुए पूरा देश शोकाकुल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में इस दिन को स्मृति दिवस घोषित कर इतिहास को जीवंत किया। गन्ने के भुगतान पर कहा योगी की सरकार में जितना गन्ना भुगतान हुआ है आजतक किसी की सरकार में गन्ना भुगतान नहीं हुआ l