फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, स्कूल जाते बच्चों के अभिभावक फंसे, यातायात पुलिस नदारद

डिंपल सिरोही Updated Mon, 28 Jul 2025 09:56 AM IST

बागपत जनपद में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह भारी जाम लग गया। एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल समय होने के कारण अभिभावक अपने बच्चों को लेकर स्कूल जा रहे थे, लेकिन जाम में फंस गए। स्थिति इतनी खराब हो गई कि लोग खुद ही यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। हाईवे पर यातायात पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। वाहन रेंग-रेंग कर चले। स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जा रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुष्यंत चौहान, आयुष शर्मा ने बताया कि अक्सर इस मार्ग पर सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति बन जाती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।ओर अवैध पार्किंग व अतिक्रमण पर कार्रवाई हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें