बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के धनोरा सिल्वर नगर गांव में बुधवार रात विवाहिता सुमन कश्यप (38) की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन शामली से पहुंचे और उन्होंने सुमन के पति व ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।