फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पुलिस मुठभेड़ मेंहिस्ट्रीशीटर आरिफ गिरफ्तार, अवैध तमंचा और बाइक बरामद, 21 मुकदमे हैं दर्ज

डिंपल सिरोही Updated Thu, 11 Sep 2025 12:32 PM IST

बडौत में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ौत पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार रात एक बड़ौत कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर बदमाश आरिफ को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आरिफ निवासी मोहल्ला पठानकोट एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ जनपद बागपत में 29 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ बावली नहर राणा पुलिया के पास हुई, जहां संदिग्ध रूप से बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरिफ घायल हुआ और मौके पर ही दबोच लिया गया। सीओ विजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए और आरोपी से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा, बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आरिफ एक शातिर अपराधी और गैंग का सक्रिय सदस्य है, जो चोरी, लूट, हत्या की कोशिश, अवैध हथियार, गैंगस्टर एक्ट व महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में वांछित रहा और वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। थाना बड़ौत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें