खेकड़ा की धर्मार्थ पंचायती गौशाला स्थित शनि देव मंदिर में भगवान खाटू श्याम की मूर्ति स्थापना को लेकर रविवार को श्रद्धालुओं ने कस्बे में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा कस्बे का भ्रमण कर वापस मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद मंदिर में खाटू श्याम भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।