बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की जमकर क्लास ली। कई विभाग ऐसे हैं, जिनमें भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही हैं। तो कहीं मानक के अनुसार काम नहीं हो रहे हैं। हर घर जल योजना में घटिया सामग्री लगाने की शिकायतें आ रही हैं। इस दौरान विधायक डॉ. अजय कुमार और विधायक योगेश धामा ने भी अधिकारियों से नाराजगी की।