फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpagt: फैमिली आईडी रह गई पीछे, सवालों की बौछार में फंसे अधिकारी, लापरवाही पर डीएम ने लगाई फटकार

डिंपल सिरोही Updated Thu, 11 Sep 2025 03:00 PM IST

बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। डीएम ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी महेंद्र कुमार से सवाल किया कि फैमिली आईडी के लिए विकास भवन में कैंप लगाने की तैयारी क्यों नहीं की गई, जबकि दो दिन पूर्व ही निर्देश दिए गए थे। जब उनसे रजिस्टर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसके लिए सीडीओ से अनुमति लेनी थी। इस पर डीएम ने सख्ती से कहा, जब मैंने अनुमति दे दी थी तो और किसी की अनुमति की आवश्यकता क्यों थी? इस लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्देशों की अवहेलना न करने की चेतावनी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें