आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के मंगीतपुर गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव में ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने लाइनमैनों पर मनमानी वसूली और भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया।