देवगांव कोतवाली क्षेत्र के टॉपटेन अपराधी विकास यादव की करीब 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर ली गई। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ग्राम रणमों स्थित 148.501 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने मकान पर कुर्की की कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि मकान का निर्माण अपराध से अर्जित अवैध धन से कराया गया था।