फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान, कांग्रेस ने उड़ाई संविधान की धज्जियां, आपातकाल लोकतंत्र की हत्या

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 25 Jun 2025 04:42 PM IST

प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार की देर शाम सपा पर जमकर निशाना साधा और आपातकाल को लेकर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लागू आपातकाल संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ था और इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को गहरा आघात पहुंचा। जब देश संविधान से चलता है, तो संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। लेकिन आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं। नई पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान के साथ क्या किया था। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन विधायकों के पार्टी से निष्कासित करने पर कहा कि यह सब सिर्फ नाटक है। जिन विधायकों को अब निकाला गया बताया जा रहा है, वे डेढ़ साल पहले ही पार्टी से अलग हो चुके थे। अभी और भी कई निकाले जाने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का 18 प्रतिशत मुसलमान वोट देता है सपा को और साइकिल के कैरियर पर बैठता है, साइकिल चलाते हैं अखिलेश जी। हम कहते हैं 2027 के चुनाव में यदि आपकी सरकार बनती है तो किसी मुसलमान को साइकिल चलाने के लिए दे दो और आप कैरियर पर बैठो तब पता चलेगा कितना दर्द होता है। कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार के 11 और प्रदेश सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय प्रदेश में 800 से अधिक दंगे हुए थे, लेकिन वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था सख्त हुई है। उन्होंने कहा, अब अपराधी और दंगाई या तो जेल के अंदर हैं, या जमीन के नीचे, या ऊपर चले गए हैं। जबकि पहले यह सड़कों पर छुट्टा सांड़ की तरह घूमते थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें