होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से जनपद में सघन अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ व जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की प्रवर्तन टीम लगातार छापेमारी कर रही है।