आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना पुलिस की बुधवार की भोर में अपराधियों से मूठभेड़ हो गई। इस घटना में डी-87 गैंग का मुखिया जहां पुलिस की गोली से घायल हो गया वहीं दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अपराधी शातिर गोतस्कर है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से पुलिस ने एक बाइक, तमंचा कारतूस व अपराधियों के पास से 850 रुपये नकद बरामद किया है।