आजमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तरवां थाने के शौचालय में छेड़खानी के एक आरोपी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान शनि कुमार के रूप में हुई है, जो तरवां क्षेत्र के उमरी गांव का निवासी था। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने थाना फूंकने की धमकी भी दी।