फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- मिल्कीपुर में सपा की जमानत होगी जब्त

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 01:23 PM IST

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अयोध्या पहुंचे। ब्रजेश पाठक मिल्कीपुर क्षेत्र में दो जगह पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में युवा और प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करेंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। महाकुंभ हादसे और मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर ब्रजेश पाठक ने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। समाजवादी पार्टी की जमानत जब्त होने वाली है। इनके कुकर्मों को मिल्कीपुर की जनता समझ चुकी है। प्रयागराज की घटना पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार ने हादसे को बहुत गंभीरता के साथ लिया है। न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें