फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सिपाही पर शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक शोषण का आरोप

ishwar ashish Updated Sun, 11 May 2025 08:11 PM IST

राम जन्मभूमि थाने में तैनात सिपाही रितेश तिवारी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आईजी से शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के अनुसार वे इस समय राम जन्मभूमि के टेढ़ी बाजार के पास रह रही हैं। दिसंबर 2021 में वे टेढ़ी बाजार में रहने वाली अपनी सहेली से मिलने व दर्शन करने आई थीं। लगभग एक माह तक सहेली के कमरे पर रुकी थीं। उसी हॉस्टल में कानपुर के न्यू पीएसी लाइन मानस वृद्ध आश्रम, मंगल बिहार निवासी रितेश तिवारी भी आते थे, जो राम जन्मभूमि थाने में सिपाही हैं। धीरे-धीरे रितेश से उनकी जान-पहचान हो गई। उनमें आपस में बातचीत होने लगी। रितेश ने उनसे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और शीघ्र ही शादी करने का आश्वासन दिया। शादी के लिए कहने पर रितेश टालता रहा। 20 दिसंबर 2024 को उसने शादी से इंकार कर दिया और युवती के अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने तीन जनवरी को महिला थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने छह मई को आईजी को शिकायती पत्र दिया है। महिला थाना प्रभारी आशा शुक्ला ने बताया कि आरक्षी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें