फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: रामनगरी के मंदिरों में शालिग्राम-तुलसी का हुआ विवाह, इस तरह हुआ आयोजन

ishwar ashish Updated Tue, 12 Nov 2024 09:13 PM IST

देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर रामनगरी में श्रीहरि की जय-जयकार गूंज उठी। मंगलवार की देर रात मंदिरों और घरों से लेकर सरयू घाट तक शालिग्राम-तुलसी विवाह की परंपरा निभाई गई। रामकोट स्थित लवकुश मंदिर से भव्य बारात भी निकाली गई। बैंडबाजे के साथ महंत लवकुश दास की अगुवाई में भगवान शालिग्राम की भव्य बारात निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची और देर रात मंदिर में शालिग्राम व तुलसी के विवाह की रस्म विधि-विधान पूर्वक निभाई गई। दशरथ महल बड़ा स्थान में महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य के संयोजन में विधि-विधान पूर्वक शालिग्राम-तुलसी का विवाह कराया गया। इस दौरान विवाह गीतों की भी प्रस्तुति कलाकारों ने दी। इसी तरह परिक्रमा मार्ग स्थित दुर्गा काली दरबार में महंत सूर्यानंद के सानिध्य में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें