फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में कोरोना ने दी दस्तक... चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Jun 2025 08:56 PM IST

यूपी के अयोध्या में करीब सालभर की राहत के बाद कोरोना वायरस ने फिर दस्तक दे दी है। गुरुवार को जिले में चार नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें से दो मरीज केजीएमयू लखनऊ में भर्ती हैं। जबकि, रामजन्मभूमि परिसर और जिला महिला अस्पताल में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। आमजन से कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अपील की है। दिल्ली, मुंबई और केरल सहित देश के अन्य प्रदेशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अयोध्या में सामने आए ये केस एक गंभीर चेतावनी हैं। दो दिन पूर्व से जिले में कोरोना की एंटीजन जांच शुरू हुई है। इसमें जिला महिला अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे मूलरूप से अंबेडकर नगर की रहने वाली हैं। महिला अस्पताल कॉलोनी में ही निवास करती हैं। संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें आइसोलेट किया गया है। संपर्क में आए अन्य स्टाफ की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी दिन रामजन्मभूमि परिसर में मजदूरी कर रहे देवरिया निवासी एक युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों स्थानीय मरीजों की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। लेकिन, लक्षण दिखने पर उनकी जांच कराई गई थी। वहीं तारुन और मिल्कीपुर क्षेत्र के दो मरीज इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू गए थे। वहां रुटीन जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें वहीं भर्ती कर लिया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग इन दोनों के संपर्कों की तलाश में जुट गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें