{"_id":"684a992a583abfc620045374","slug":"video-the-protest-of-students-continues-in-haryana-agricultural-university-in-hisar-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों का धरना जारी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में विद्यार्थियों में धरना आज भी जारी है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 पर धरना दे रहे हैं। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के आंदोलन को देखते हुए हिसार, कौल व बावल के कृषि कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं की आज होने वाली परीक्षा को भी स्थागित कर दिया है। वहीं हिसार कृषि कॉलेज के समर्थन में कौल कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी धरना शुरू कर दिया है। वहां के विद्यार्थी भी धरने पर बैठ गए हैं। आज सुबह धरना स्थल पर इनेलो नेता सुनैना चौटाला पहुंची और उन्होंने विद्यार्थियों के आंदोलन का समर्थन किया।
बता दें कि मंगलवार को विश्वविद्यालय के विद्यार्थी वजीफा घटाने, सीट घटाने व फीस बढ़ोतरी आदि मांगों के सिलसिले में कुलपति से मिलने पहुंचे थे। मगर कुलपति नहीं मिले। इस पर विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के आगे ही धरना देने का फैसला किया। इसी बात पर सुरक्षाकर्मियों व विद्यार्थियों में टकराव हो गया और सुरक्षाकर्मियों ने विद्यार्थियो के साथ मारपीट की। इसके बाद विद्यार्थी रात को कुलपति आवास के पास धरने पर बैठ गए। रात करीब सवा 10 बजे कुलपति की गाड़ी आई तो विद्यार्थियों को धरना हटाने को कहा गया।
आरोप है कि इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने कुलपति व रजिस्ट्रार के आदेश पर विद्यार्थियों पर डंडों से हमला कर दिया, जिसमें छात्र चक्षु, निखिल, राहुल, मोहित, विक्रम व अन्य छात्रों को गंभीर चोटें आईं। इस पर विद्यार्थियों की तरफ से पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई।
विद्यार्थियों की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी रजिस्ट्रार पवन कुमार, प्रोफेसर राधेश्याम, सीएसओ सुखबीर सिंह और सुरक्षाकर्मी विजेंद्र, अनून, जगमेश पूनिया, नरेंद्र व सुमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। बुधवार सुबह से विद्यार्थियों ने गेट नंबर 4 पर धरना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां टैंट भी गाड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।