{"_id":"684a947a8ded065d9109f264","slug":"video-drones-will-be-used-to-identify-crop-diseases-in-haryana-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में ड्रोन से होगी फसलों में बीमारियों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में ड्रोन से होगी फसलों में बीमारियों की पहचान
हरियाणा में अब ड्रोन से फसलों में बीमारियों की पहचान होगी। हरियाणा में पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। ड्रोन तकनीक से कृषि और आपदा प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हितों को लेकर खास निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विसेज ऑफ हरियाणा लिमिटेड के बोर्ड और डायरेक्टर्स की 9वीं बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फसलों में बीमारियों की पहचान के लिए ड्रोन आधारित पायलट प्रोजेक्ट तैयार करें। पायलट चरण में आलू, चना, कपास, धान और सब्जियों जैसी फसलों को शामिल किया जाएगा। सीएम ने ‘ड्रोन दीदी योजना’ प्रशिक्षण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि ड्रोन तकनीक का उपयोग प्राकृतिक खेती, विशेष रूप से जीवामृत के छिड़काव के लिए किया जाए। किसानों को इसका खास प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।