अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद की घटना बहुत ही दुखद है। ये कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित था, सारी तैयारियां हो चुकी थीं, नहीं तो यह कार्यक्रम रद्द कर दिया जाता। वहीं राजवीर सिंह ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति इस मूर्ति को देखेगा तो वह हिंदुत्व को जरूर याद करेगा। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के भोली गांव में स्थानीय भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पूर्व सांसद विनय कटियार और भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू भी मौजूद रहे।