फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं- पहलगाम में हुई घटना का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा

शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Apr 2025 09:49 PM IST

शहर के तिलक महाविद्यालय में आयोजित एक राष्ट्र-एक चुनाव विषयक कार्यक्रम में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साध्वी निरंजन ज्योति भी पहुंचीं। उन्होंने पहलगाम में हुई घटना को लेकर पाकिस्तान व आतंकवाद पर जमकर प्रहार किया। कहा की इस बार मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने सिंधु नदी समझौता रद्द कर यह साफ कर दिया है कि इस बार पानी और खून साथ नहीं बहेगा। चुन-चुन कर बदला लिया जाएगा। सभी राजनीतिक दल इस मामले में सरकार के साथ हैं। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एक राष्ट्र- एक विधान व एक चुनाव के फायदे बताए। कहा कि बार-बार चुनाव का क्रम जद्दोजहद वाला है। सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर मन बना चुकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें