फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में रजबहा उफनाने से 40 बीघा गेहूं की फसल हुई जलमग्न

शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Jan 2026 08:56 PM IST

गांव झबरा में शुक्रवार की रात क्षेत्र के रजबहे का पानी ओवरफ्लो होने से किसानों की लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों के सामने फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है। किसानों ने बताया कि कन्नौज की हजारिया नहर से गुनहा पुल के पास से निकला रजबहा झबरा गांव से होते हुए पांडु नदी में आता है। कई वर्षों से उसकी सफाई न होने के कारण रजबहा पूरी तरह बंद हो गया है। कहीं झाड़ियां हैं तो कहीं कुछ किसानों ने ही इसे अवरुद्ध कर दिया है। इससे पानी छोड़े जाने पर रजबहा उफना जाता है। यही कारण है कि बीतीरात पानी ओवरफ्लो होने से झबरा निवासी रोहित कुमार की 10 बीघा, हिमांशु आजाद की छह बीघा, गौरव की 11 बीघा, यदुनाथ की सात बीघा व शिवम की सात बीघा में खडी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने स्वयं रजबहा को बंद कर खेतों में आ रहे पानी को रोका। सिंचाई विभाग के अभियंता रमाकांत ने बताया कि रजबहा कन्नौज क्षेत्र में आता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें