{"_id":"697495109d3c89373d0ce712","slug":"video-students-won-hearts-with-their-performances-at-the-uttar-pradesh-day-celebrations-2026-01-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का नोएडा में भव्य आगाज, छात्रों ने प्रस्तुतियां देकर जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का नोएडा में भव्य आगाज, छात्रों ने प्रस्तुतियां देकर जीता दिल
शिल्प हाट में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारंभ सांसद महेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन के पहले ही दिन भारी संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे। उत्तर प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभा को मंच देने वाले इस मेले में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे पंडाल को तालियों से गूंजा दिया। “मैं रहूं या ना रहूं, भारत यह रहना चाहिए” और “सारे जहां से प्यारी मेरे भारत की बेटी” जैसे गीतों पर बच्चियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
सेंट फॉर स्कूल के छात्रों ने भी मंच पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसमें नृत्य और देशभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान उत्तर प्रदेश की लोक कला, हस्तशिल्प और खान-पान के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।