फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की रेती में योग

Vimal Sharma Updated Mon, 22 Jun 2026 10:46 AM IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक राजीव तरारा ने रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं संग, जबकि तिगरी गंगा किनारे अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ योग किया। विधायक ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करना बेहद जरूरी है। अंतर राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा मंडल के सत्यपाल सिंह पाल, विनोद गुर्जर, मन मोहन सैन, नवीन गर्ग आदि की तरफ से योग कार्यक्रम किया गया। इसमें मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने काफी देर तक योग किया। उधर नगर पालिका की तरफ से अवंतिका पार्क में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी, पूर्व विधायक हरपाल सिंह और पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने योग किया। इसके अलावा जिला प्रशासन एवं नमामि गंगे की तरफ से तिगरी में गंगा तट पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम धनौरा शैलेष दूबे, तहसीलदार मूसा राम थारू, बीडीओ लोकचंद आनंद, एडीओ पंचायत सतेंद्र सिंह ने योग किया। नौबहार सिंह ने योग कराए। विधायक राजीव तरारा भी गंगा तट पर आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भी अधिकारी-कर्मचारियों संग योग किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि दुनिया को हमारे देश ने हमेशा दिशा दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण आज योग घर-घर पहुंच गया है। लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग हाे गए हैं। पार्कों, खेल के मैदानों में जाकर नियमित योग करतेे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करें। इस मौके पर कई निजी स्कूलों के छात्र-छात्रा, तिगरी के ग्रामीण, शिक्षक जयवीर सिंह, डॉ.पृथ्वी सिंह, जोगेंद्र सिंह, रेखा रानी, निहार त्यागी, संजय सिंह गौर, कुलवंत सिंह, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें