हसनपुर के मोहल्ला होलीवाला हिरनवाला में ई-रिक्शा चालक हनीफ उर्फ इलायची (70) की हाथ-पैर बांधकर सिर में भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। उसका शव बंद घर के कमरे में पड़े बेड के अंदर बॉक्स से बरामद हुआ। जिससे दुर्धन्ध उठ रही थी। एसपी अमित कुमार ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।